प्रेमिका से मिलने उसके घर गए युवक को परिजनों ने पकड़ा, पीट-पीट कर की हत्या..

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में प्रेम संबंधों के चलते एक युवक की पीट -पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए रात के अंधेरे में उसके गांव गया था. दोनों घर के नजदीक बातचीत कर रहे थे, तभी प्रेमिका के घर वाले भी वहां  पहुंच गए. उन्होंने गांव के कुछ दूसरे लोगों के साथ मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी. बुरी तरह जख्मी युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो आरोपियों ने उसके शव को पड़ोस के एक नाले में फेंक दिया. युवक की बाइक को झाड़ियों के पीछे छिपा दिया.

यह सनसनीखेज वारदात शहर से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर मऊआइमा थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में हुई है. मौत के घाट उतारा गया युवक और आरोपी परिवार अलग-अलग धर्मों से हैं. तकरीबन बाइस साल का युवक मोहम्मद इरफान अलीपुर गांव में रहने वाली पटेल बिरादरी की एक लड़की से मोहब्बत करता था. बताया जाता है कि दोनों घर से भागकर जल्द ही शादी करने वाले थे. सोमवार की रात इरफान प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा, तभी परिवार वालों की बर्बरता का शिकार हो गया.

इरफान का शव तकरीबन 24 घंटे बाद नाले से बरामद किया गया. उसके परिवार की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमिका के परिवार के दो सदस्यों के साथ ही कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एसपी (प्रोटोकॉल) कुलदीप सिंह के मुताबिक पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. प्रेम प्रसंग का मामला भी शामिल है. उन्होंने कहा कि युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और आरोपियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!