वैक्सीनशन करने का फर्जीवाड़ा का खुलासा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
18 नामजद, 50 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज मीडियाकर्मी पर भी किया जानलेवा हमला
जैदपुर बाराबंकी। थाना जैदपुर अन्तर्गत बीती रात गैरजनपद से कोविड वैक्सीन ला करके गांव के ग्रामीणों को टीकाकरण करते हुए क्षेत्रीय पत्रकारों को रोकना काफी भारी पड़ गया। टीकाकरण कर रहे दबंगो ने पत्रकारों को जमकर मारापीटा उनके कैमरे व माइक आईडी तक तोड़ डाली। पत्रकारों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी। लेकिन इससे पहले सभी दबंग फरार हो गये। पुलिस ने इस घटना में 18 लोगों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। जबकि पांच लोगों को पुलिस हिरासत में ले करके पूछतांछ करने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम मानपुर डिवहा में कुछ लोग अपने आपको जनपद श्रावस्ती के स्वास्थ्यकर्मी बता करके कोविड टीकाकरण का काम कर रहे थे। देर शाम करीब 7 बजे जब इस बात की जानकारी क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो कई पत्रकार बन्धु ग्राम मानपुर डिहुआ पहुंच गये उन्होने अपने कैमरे से टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की रिकार्डिंग करनी शुरु की तो टीकाकारण कर रहे दबंग स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इन लोगों ने पहले पत्रकारों से जमकर बदसलूकी की और उसके बाद मारपीट पर अमादा हो गये। स्वास्थ्यकर्मियों का साथ गांव के ग्रामीणों ने भी दिया। जिसका नतीजा यह निकला कि सभी लोगों ने मिल करके पत्रकारों को जमकर मारापीटा उनके कैमरे व मोबाइल फोन और माइक आईडी तक तोड़ डाली। इसके बाद जब किसी तरह से पीड़ित पत्रकार अपनी जान बचाकर निकल भागने में सफल हुए तो उन्होने उक्त घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी दी। आनन फानन में थाना जैदपुर पुलिस सहित आस पड़ोस थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी। वहीं जिले के स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। सभी लोगों ने मौका मुआयना किया लेकिन इसी बीच वैक्सीन लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मी व आरोपी ग्रामीण मौके से भाग खड़े हुए। घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि ग्राम मानपुर डिहुआ में जो वैक्सीन लगायी जा रही थी। वह वैक्सीन जनपद श्रावस्ती के जिला अस्पताल में कार्यरत कुछ स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लायी गयी थी। उन्होने यह भी बताया कि घटना के सम्बन्ध में थाना जैदपुर में गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसमें 18 व्यक्तियों को नामजद और 50 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होने यह भी बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछतांछ भी की जा रही है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

