अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैन्य वापसी से इस देश की साख को जो नुक़सान हुआ है उसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं हैः अमरीकी जनरल
अमरीका के दसियों सेवा निवृत्त जनरलों ने इस देश के रक्षामंत्री के तत्काल त्यागपत्र की मांग की है।
फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार अमरीका के 90 रिटायर्ड जनरलों ने पत्र लिखकर इस देश के रक्षामंत्री से तत्काल त्यागपत्र देने की मांग की है।
Related Posts
इस पत्र में कहा गया है कि जल्दबाज़ी में किये जाने वाले फैसले के कारण इस समय अफ़ग़ानिस्तान में 15 हज़ार अमरीकी नागरिक और 25 हज़ार उनके अफ़ग़ानी सहयोगी उन ख़तरनाक क्षेत्र में इधर-अधर भटक रहे हैं जो हमारे कट्टर शत्रुओं के नियंत्रण में हैं।इस पत्र में यह भी कहा गया है कि अमरीका के रक्षामंत्री और ज्वाइंट चीफ आफ स्टाफ को इस ख़तरनाक वापसी के बारे में बहुत ही दृढ़ता के साथ अपनी राय रखनी चाहिए थी। अगर उन्होंने इस काम को रोकने के लिए अपने समस्त अधिकारों का प्रयोग नहीं किया तो फिर उनको हर हाल में त्यागपत्र दे देने चाहिए।
अमरीका के रिटायर्ड जनरलों के ख़त के एक भाग में यह भी कहा गया है कि अरबों डाॅलर के अत्याधुनिक हथियारों का दुश्मन के हाथों में पड़ जाना स्वयं में एक त्रासदी है। इससे अमरीका की जो बदनामी हुई है उसका उल्लेख नहीं किया जा सकता। इन अमरीकी जनरलों के अनुसार इस काम से अमरीका की साख को जो चोट पहुंची है उसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को अफ़ग़ानिस्तान से अमरीका और उसके घटकों की वापसी का एलान किया। अमरीका तथा उसके घटक एसी स्थिति में अफ़ग़ानिस्तान छोड़कर भाग रहे हैं कि जब इस देश में उनकी बीस वर्षों की उपस्थिति रक्तपात, हिंसा, अस्थिरता और कई अन्य प्रकार की समस्याओं का कारण रही है।

