भाजपा ने वादा पूरा नही किया : फरीद पूर्व मंत्री ने कई गांवो का किया भ्रमण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। बीजेपी जुमलेबाज व झूठी सरकार है जनता अब जुमलेबाजी व बीजेपी के झूठ में नही फसने वाली। इस बार उसने मन बना लिया है कि बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकना है और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है। उक्त उद्गार पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने कुर्सी विधानसभा में कुर्सी चौराहे के पास एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने के बाद क्षेत्र के ग्राम अनवारी, कुर्सी आदि गांव के भ्रमण के दौरान कही आगे उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी ने चुनाव से पहले वादा किया था कि पंद्रह पंद्रह हजार रुपये सभी के खाते में आएंगे। काला धन वापस लाने का वादा किया था। मगर बीजेपी ने कोई वादा पूरा नही किया।इस सरकार ने नौकरियां देने के बजाय नौकरियां छीन ली गई।खुलेआम सड़को पर हत्त्या हो रही है। जनता बीजेपी की चाल को जान गई है।डीजल, पेट्रोल, खाद के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे गरीब किसान परेशान हाल होता जा रहा है। इस बार होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने बीजेपी को जड़ से उखाड़ फेकने का संकल्प ले लिया है और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। इसके बाद किदवाई दरावा के ग्राम कुडरी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता छत्रपाल यादव के यहां रामायण में व मोहसंड में पूर्व बीडीसी तुफैल के आवास पर जाकर परिवारजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रधान कुर्सी नज़रुद्दीन उर्फ कल्लू, जीशान, मुन्नन, रंजीत, रेहान, शिबलु, बबलू मंसूरी, छत्रपाल यादव, संजय सिंह, देशराज रावत, राजू यादव आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

