अखिलेश यादव ने महिलाओं की पीड़ा को समझा : जूही सिंह महिला संवाद कार्यक्रम में बोली सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। गुरुवार को सपा कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री जूही सिंह महिला संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद एवं संचालन प्रीतम सिंह वर्मा ने किया। इस मौके पर बोलते हुए महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं की पीड़ा को समझा। उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा चालू कर यह साबित कर दिया कि महिलाओं का देश में कोई हमदर्द है तो समाजवादी पार्टी। उन्होंने हर क्षेत्र में महिलाओं को एक समान दर्जा देने का कार्य किया है। उन्होने आगे कहा कि सपा ही महिलाओं की हितैषी है। प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाकर जनता को खुशहाल बनाने का कार्य किया है। सरकार ने महिलाओं के लिए योजनाएं चलाकर उनकी प्रगति के लिए पूरा बल लगा दिया है। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने शिकायत कंट्रोल रूम नंबर 1090, छात्राओं को पढ़ने के लिए लैपटाप व तीस हजार रुपये का प्रबंध किया। गर्भवती महिलाओं के लिए शीघ्र ही 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन किया जाएगा, ताकि गर्भवती महिलाओं को तत्काल चिकित्सालयों तक पहुंचाया जा सके। महिला संवाद कार्यक्रम सर्वप्रथम सपा कार्यालय, नगर पंचायत सतरिख चेयरमैन के आवास, नगर पंचायत जैदपुर, सिद्धौर सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण, नई सड़क बाल विकास महिला इंटर कॉलेज एवं त्रिवेदीगंज में बैजनाथ शिवकला महाविद्यालय मंगलपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक गौरव रावत, पूर्व सांसद रामसागर रावत, राम मगन रावत, अजय वर्मा, चौधरी समीम, अशोक यादव आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

