निन्दूरा, बाराबंकी। लापरवाही से चला रहे बाइक सवार ने एक युवक को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार लालजी निवासी उधापुर थाना घुघटेर बीती रात लगभग 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल लापरवाही पूर्वक चला रहा था। तभी सड़क किनारे पैदल खेत देखने जा रहा मोहम्मद मारूफ पुत्र मोहम्मद फारुख निवासी ग्राम सोहीपुर मजरे दीनपनाह को जोरदार टक्कर मार दी और अरौपी लालजी बाइक समेत मौके से भाग गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने जब देखा तो इसकी सूचना मारूफ के परिजनों को दे दी खबर मिलते ही परिजन पहुँचे तब तक मारूफ की मौत हो चुकी थी जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि लालजी के द्वारा लापरवाही से बाइक चलाने की वजह से दुघर्टना हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

