सामूहिक नकल पकड़े जाने के बाद हरकत में आया बोर्ड ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण से घबराए नकलची
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662
त्रिलोकपुर बाराबंकी। पॉलिटेक्निक की फार्मेसी सेमेस्टर परीक्षा के दौरान टीआरसी फार्मेसी कॉलेज सतरिख में बुधवार को सामूहिक नकल पकड़ने वाली महिला नोडल अधिकारी से एक निजी कालेज के डारेक्टर द्वारा बदसलूकी किये जाने की घटना को बोर्ड ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। प्राविधिक शिक्षा परिषद लखनऊ हरकत में आते हुए संयुक्त निदेशक की अगुवाई में एक जांच दल बाराबंकी परीक्षा केंद्रों पर भेजा उधर नोडल अधिकारी राखी सैनी की टीम ने ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण कर नकलचियों में दहशत का माहौल बना दिया। नोडल अधिकारी राखी सैनी ने बताया कि जनपद में पॉलिटेक्निक की फार्मेसी की सेमेस्टर परीक्षा के कुल 36 परीक्षा सेंटर बनाये गये है। संयुक्त निदेशक की टीम और नोडल अधिकारी की टीम ने टीआरसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी वासुदेव नगर बाराबंकी जेबीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी बांदी का पुरवा बाराबंकी औरुस कॉलेज ऑफ फार्मेसी बाराबंकी निशात कॉलेज ऑफ फार्मेसी बाराबंकी में औचक निरीक्षण से अफरातफरी मची रही। नकलचियों में खौफ समाया रहा। तो वही कालेज के मैनेजमेंट भी सकते में रहा। बुधवार को नोडल अधिकारी की टीम के औचक निरीक्षण में जबरदस्त मनमानी की पोल खुली थी। निरीक्षण में प्रवेश पत्र व आईडी कार्ड यक नही मिला था। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य राखी सैनी को परीक्षा का नोडल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जब वह परीक्षा केंद्र टीआरसी फार्मेसी कॉलेज सतरिख पहुंची तो ऑनलाइन परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के साथ कालेज का स्टाफ भी मौजूद था। यह परीक्षा नियमों के विरुद्ध था। लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को औचक निरीक्षण में सारी व्यवस्थाएं बढ़िया मिली। ये परीक्षाएं शनिवार को संपन्न हो जाएगी।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

