बहराइच 04 सितम्बर। जनपद में 11 सितम्बर 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता तथा आयोजन का अधिकाधिक लाभ आमजन को दिये जाने के उद्देश्य से मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के तत्वावधान में अपर प्रधान न्यायाधीश-प्रथम, परिवार न्यायालय बहराइच की अध्यक्षता में परिवारिक वाद देखने वाले अधिवक्ताओं के साथ बैठक आहूत की गयी।
अपर प्रधान न्यायाधीश-प्रथम, परिवार न्यायालय बहराइच ने परिवारिक वाद देखने वाले अधिवक्ताओं से अपेक्षा की कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण करायें। अधिवक्ताओं को निर्देशित किया गया कि यदि किसी पत्रावली में सुलह-वार्ता पहले ही सफल हो गयी है तो वह तत्काल सुलहनामा दाखिल कर सकते हैं।
बैठक के दौरान अधिवक्ताओं से लोक अदालत को सफल बनाने में आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए इस सम्बन्ध में उनके सुझाव भी प्राप्त किये गये। अपर प्रधान न्यायाधीश-प्रथम द्वारा सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि उनके द्वारा इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा कि लोक अदालत में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का किसी प्रकार से उल्लंघन न होने पाये।
- Likes
- Followers
- Subscribers
- Posts
Related Posts

