सेन्ट्रल एकेडमी में शिक्षक दिवस मनाया गया
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी सेन्ट्रल एकेडमी विद्यालय बाराबंकी शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय में आज शिक्षक दिवस अत्यन्त उत्साह के साथ मनाया गया। सर्व प्रथम शिक्षक दिवस के प्रणेता डाॅ सर्व पल्ली राधा कृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए संगीत नृत्य द्वारा माँ सरस्वती की बन्दना की गयी। शिक्षकों का महत्व और उनकी महिमा का बखान करने वाली एक सुन्दर सी नाटिका बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गयी। कई अन्या रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने सुन्दर सुन्दर कार्ड बनाकर अपने शिक्षकों को भंेट किया सेन्ट्रल एकेडमी समूह के चेयरमैन डाॅ संगम मिश्र निदेशक श्री हरीश पाण्डे, विद्यालय की प्रशासिका श्रीमती बीना पाण्डे और प्रधानाचार्या डाॅ अंजली श्रीवास्तव जी ने इस अवसर पर समस्त शिक्षकों को बधाई दी।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

