जालसाज चढ़ा कोठी पुलिस के हत्थे दस मोटर साइकिल बरामद
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। थाना प्रभारी कोठी ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार करके उसके पास से कूटरचित दस्तावेज तैयार करके धोखाधड़ी से बेची गयी दस मोटर साइकिलें बरामद की। थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करके शातिर जालसाज को जेल भेज दिया। जबकि उनके अन्य साथियों की तलाश शुरु कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने इस गुडवर्क से खुश होकर पुलिस टीम को बधाई दी है। जानकारी के अनुसार, बीती रात मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी कोठी मुन्ना कुमार ने जैदपुर रोड पर स्थित नूरापुर गांव के पास रंजीत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी पारा खंदौली थाना जहांगीराबाद को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से बेची गयी। दस मोटर साइकिलें बरामद की। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी रंजीत कुमार ग्राहकों को खेजकर मोटर साइकिल बिक्री का काम करता था। जनपद लखनऊ के थाना पीजीआई के ग्राम गांधी निवासी रवि मसीह पुत्र हजारी लाल कम्प्यूटर का जानकार है। वह लोगों की फर्जी आईडी और फोटो स्वयं तैयार कर बैंको से ऋण मंजूर करा करके मोटर साइकिल खरीदता था। उसके बाद मो. सुहेल पुत्र मो. शब्बीर निवासी ग्राम टेसुआ थाना जैदपुर के द्वारा मोटर साइकिल को बाजार की कीमतों से आधी कीमतों में बेचने का काम करता था। उन्होने आगे बताया कि यह सभी मोटर साइकिलें आर्मी कैण्टीन से खरीदी गयी हैं। किसी भी ग्राहक को रजिस्ट्रेशन व अन्य प्रपत्र नही दिया जाता था। यह कहा जाता था कि एक साल बाद गाड़ी आप लोगों के नाम ट्रांसफर हो जायेगी। इतना ही नही बाद में उक्त जालसाज लोग बैंको की किस्त भी नही जमा करते थे और न ही मोटर साइकिल धारक के नाम गाड़ी ही ट्रांसफर होती थी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

