युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

मसौली बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के दशहराबाग के मोहल्ला कादिरपुर महिमामऊ निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद फराज पुत्र सैफ़ुद्दीन का शव सफ़दरगंज थाना क्षेत्र के रायपुर नहर पुलिया के निकट से बरामद हुआ है। सफ़दरगंज पुलिस ने नगर कोतवाली को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार की दोपहर रायपुर के ग्रामीणों ने नहर पुलिया में फंसे शव को देख गांव के चौकीदार को सूचना दी। चौकीदार की सूचना पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने शव को नहर से निकाल कर जमातलासी ली तो मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिये मोहम्मद फराज पुत्र सैफ़ुद्दीन निवासी कादिरपुर महिमामऊ दशहराबाग के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा चौकी बड़ेल व नगर कोतवाली को सूचना दे दी है। सूत्रों द्वारा पता चला है कि शव नहर में तैरते हुए आया है तथा बनकुइया के पास जब ग्रामीणों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी परन्तु मौके पर पुलिस नही पहुंची थी। बहरहाल समाचार प्रेषण तक मृतक के परिजन मौके पर नही पहुँचे थे। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है जिसके कारण का पता नही चल सका है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

 

Don`t copy text!