बाराबंकी। कोठी क्षेत्र के में झोलाछाप डॉक्टर वायरल फीवर बुखार से पीड़ित मरीजों का इलाज कर मनमानी रकम वसूल रहे है। जिसका विरोध किए जाने पर आए दिन डाक्टरों व मरीजों के बीच झड़प हो रही है। जिसका संज्ञान स्थानीय चिकित्सक व स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों द्वारा नहीं लिए जाने से झोलाछाप डॉक्टरों की चांदी है। कोठी थाना क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और तिराहा पर झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज करते है। जिसमें अधिकांश एमबीबीएस चिकित्सकों के यहां कुछ महीनों व सालों क्लीनिक पर इलाज करने के बाद निजी चिकित्सक की दुकान खोली है। ऐसे कई झोलाछाप डॉक्टर कोठी चौराहा मरीजों का इलाज करते हैं। जो वायरल फीवर, पेट दर्द, बदन दर्द, सर्दी जुकाम बुखार के इलाज में मरीजों को कई प्रकार की दवा लिखकर मोटी रकम वसूलते हैं। इतना ही नहीं स्टोर संचालक के कमीशन से गरीब मरीज जेब ढीली होती है। इसका विरोध किए जाने पर यह डाक्टर मरीजों का इलाज करने से इंकार कर देते हैं। पीड़ित मरीजों का कहना है कि स्थानीय अधीक्षक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाती है। जिससे वह मनमानी रकम वसूलते हैं। वहीं स्टोर संचालक दवाओं की कोई रसीद नहीं देते। यही हाल क्षेत्र के केसरगंज, मदारपुर, सैदनपुर, डफरापुर, मदारपुर, इब्राहिमाबाद भानमऊ चौकी आदि का है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

