असन्द्रा पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के जेवरात, 10 लीटर मेंथा ऑयल, तीन हजार रुपये तमंचा मय कारतूस बरामद-

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के जेवरात, 10 लीटर मेंथा ऑयल, तीन हजार रुपये व एक तमंचा मय कारतूस बरामद-

बाराबंकी वादी श्री पुत्तीलाल पुत्र स्व0 रामेश्वर चतुर्वेदी निवासी पूरे ऊंचे मजरे टाण्डा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी द्वारा दिनांक 17.07.2021 की रात्रि में अपने घर में चोरी होने के सम्बन्ध में थाना असन्द्रा पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 236/21 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत है।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा उक्त घटना का अनवारण कर अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट श्री रघुवीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा के नेतृत्व में दिनांक 14.09.2021 को थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. पृथ्वीपाल रावत पुत्र रामदास निवासी पूरे गोसिया मजरे टाण्डा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 2. सियाराम पुत्र भोलई निवासी पूरे परिहारन थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। दो अन्य अभियुक्तगण अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से दो जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया, 10 लीटर मेंथाऑयल, एक अदद बटुआ व तीन हजार रुपये तथा एक तमंचा मय दो अदद कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त सियाराम के विरुद्ध थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 295/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगण द्वारा करीब 02 माह पूर्व चारों दोस्तों ने ग्राम पूरे ऊंचेपुरवा व मल्लाहन टाण्ड के पांच घरों में नकदी व जेवर चोरी करने की बात स्वीकार की है। उक्त बरामदगी के आधार पर उक्त मकुदमें में धारा 411 आईपीसी की वृद्धि की गयी।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

Don`t copy text!