मकिशोर हत्याकाण्ड में सम्मिलित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

थाना हैदरगढ पुलिस टीम द्वारा रामकिशोर हत्याकाण्ड में सम्मिलित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-

बाराबंकी दिनांक-13.09.2021 को वादिनी सरिता देवी पत्नी राम किशोर निवासिनी तपापुर मजरे सरायरावत थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी ने थाना हैदरगढ़ पर सूचना दिया कि दिनांक 13/09/2021 को मेरे पति उपरोक्त का शव मोहल्ला सुभाषनगर स्थित कर्बला के पास हैदरगढ़ में पड़ा है जिनकी हत्या अर्जुन व अनुज द्वारा की गयी है । उक्त सूचना के आधार पर थाना हैदरगढ़ पर मु0अ0सं0-268/21 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा घटना से सम्बन्धित साक्ष्यों को एकत्रित कर हत्या में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ श्री नवीन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर अथक प्रयास करते हुए विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 15.09.2021 को घटना में नामजद अभियुक्तगण 1. अर्जुन यादव व 2. अनुज यादव पुत्रगण जानकी प्रसाद निवासीगण ब्रह्मनानवार्ड थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग 04 भाई व 01 बहन है जिसमें 02 भाई बड़े है । मेरे बड़े भाई अजय की शादी मृतक राम किशोर ने कराया था लेकिन कुछ दिनों बाद ही सम्बन्ध विच्छेद हो गया । इसी तरह दूसरे भाई विजय की शादी के 04 वर्ष बाद भी कोई बच्चा नहीं है तथा मेरी बहन का भी पति से आपसी सम्बन्ध ठीक नहीं है। चूंकि मृतक राम किशोर झाड़फूंक भी करता था और काला जादू/झाड़फूंक कर मेरे परिवार को इस तरह परेशान करता रहता था । मृतक राम किशोर का लड़का अपने परिवार सहित हम लोगों के बगल में रहता है और रोडवेज में संविदा पर नौकरी करता है। राम किशोर अक्सर अपने बेटे-बहु के पास आता-जाता था और हैदरगढ़ आने पर वह हमेशा कर्बला हैदरगढ़ में अगरबत्ती जलाने जाता था। घटना के दिन जब अगरबत्ती जलाने के लिए जाने लगा तो हम लोग उसके पीछे चलने लगे और कर्बला के पास पहुँचे ही थे कि पीछे से पकड़ करके गिरा दिया और गला दबा कर हत्या कर दिये । इस के उपरान्त शव को नाली में छुपा करके अपने घर चले गये ।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!