जैदपुर पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। जैदपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 ग्राम अवैध मारफीन बरामद कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी के अनुसार सूचना मिली कि दो व्यक्ति मार्फिन लेने टिकरा आ रहे है। जिसके बाद धर्मेन्द्र सिंह उपनिरिक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह हेड कॉन्सटेबल राकेश राय, सोनू वर्मा, मनीष कुमार सिंह को लेकर अरौपियो की तलाश सफदरगंज जैदपुर रोड गुलरिहा डामर रोड पर पहुँचकर उड़के इन्तिज़ार करने लगे। तभी दो व्यक्ति पैदल आते दिखे तो टीम ने उसे रोक कर पूछताछ करने लगे एक नए अपना नाम मोहम्मद सिराज पुत्र शान मोहम्मद निवासी मोहल्ला भुइयाबाडा कस्बा जैदपुर और सुशील कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी शाहबाद मजरे जरगवा असन्द्रा बताया। तभी पुलिस को इन लोगो पर शक हुआ और तलाशी लेने पर उसके पास से 100 ग्राम नाजायज मार्फिन बरामद किया। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि ये लोग काफी समय से मार्फिन पुड़िया बनाकर बेच देते थे। जिनकी काफी समय से तलाश थी। पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!