नाला में उतराता मिला शव, पोस्टमार्टम को भेजा मृतक की मां ने लगाया दोस्तों पर आरोप
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी 6394208752
कोठी बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के सुसवाई गांव में दोस्तों के साथ नैया नाला में नहाने गए युवक का शव घटना दूसरे दिन रविवार सुबह नाला में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां दोस्तों पर मौत के मुंह में धकेलने का आरोप लगाया है। असंद्रा थाना क्षेत्र के सिद्धौर चौकी के सुसवाई गांव स्थित सुसवाई नैया नाला में इसी गांव निवासी तीन दोस्तों के साथ राहुल चौहान (18) पुत्र विनोद चौहान नहाने गया था। लेकिन बारिश से पूर्व ग्रामीणों द्वारा नाला से निकाली मिट्टी से वह गहरे गड्ढा में डूब गया। साथी रवि व गुलजार मृतक के कपड़े, घड़ी और मोबाइल लेकर भाग खड़े हुए और मृतक के घर पहुंचया। तब चीखोपुकार पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस व गोताखोर कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार देर रात तक शव की तलाशने में असफल रहे। नाला में उतराता मिला शव : ग्रामीणों रविवार सुबह नाव लगाकर पुनः शव की तलाश शुरू की। जिससे घटनास्थल से कुछ दूरी पर युवक का शव के पास झाड़ियों में नाला में उतरता दिखाई पड़ा। जिसे बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी गई। सिद्धौर चौकी इंचार्ज संजय वर्मा ने शव पीएम को भेज दिया। मृतक की मां ने लगाया आरोप : मृतक की मां रामावती ने बताया कि उसके पुत्र को गांव निवासी रवि व गुलजार बुला कर ले गए थे। उसके डूबने की सूचना ना देकर घर पर घड़ी, मोबाइल व कपड़े देकर वह फरार हो गए। उन्होंने बताया कि तीनों क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में छात्र थे। राहुल कक्षा 11 का छात्र था। शनिवार को स्कूल नहीं गया था।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी 6394208752

