बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र की पुलिस चौकी छेदा अंतर्गत पड़ने वाले गांव बिशुनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई वहीं पास खड़ी दूसरी भैंस(पड़िया)भी बिजली की चपेट में आ गई जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सुबह के समय अचानक मौसम बदला और तेज़ कड़क के साथ पानी बरसने लगा इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी जिसमें ग्राम बिशुनपुर नि. बैजनाथ पुत्र रामसहाय की भैंस चपेट में आ गई जिसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका उपचार चल रहा है। बैजनाथ ने बताया कि उसकी भैंस हष्टपुष्ट थी और बच्चा देने वाली थी उसकी मौत से उसको लगभग 80 हज़ार की आर्थिक क्षति पहुंची है।

