सांसद ने मृतक के परिजनों को दिया स्वीकृत पत्र
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। ग्राम दुल्हीपुर मजरे निगरी में विगत दिनों अंशिका पुत्री लवकुश उम्र लगभग 15 वर्ष की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी वही दूसरी ओर ग्राम रोशननगर मजरे रसूलपुर में शकुंतला देवी पत्नी बालकराम की सर्पदंश से मृत्यु गई थी मृतक के परिवार को अनुग्रह सहायता दैवीय आपदा मद से रूपये चार लाख की स्वीकृति पत्र परिजन को सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने प्रदान किया और शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया। और हर सम्भव मदद देने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि आपदा बता कर नही आती किन्तु जिस किसी व्यक्ति पर आपदा आती है तो हमारी सरकार ऐसे आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्पर्य है और यह जिले में अभूतपूर्व कि आपदा प्रभावित के मृतकों के परिजनों को तत्काल मदद पहुचाया जा रहा है। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष विनीत वर्मा,रामानुज यादव,जगदीश यादव, सुशील कुमार रावत, शिवकुमार शर्मा, भाजपा नेता राजकुमार सोनी, सुनील कुमार, राजेंद्र कुमार, बालकराम, सहजराम, रामबिलास, रामखेलावन, रामन्यवन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

