प्रत्येक बालिका को सशक्त एवं सक्षम बनाना होगा :सुषमा सेंगर
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456
हर्षाल्लास पूर्वक मनाया गया मीना का जन्मदिन
बाराबंकी। विकास खंड बंकी के समस्त परिषदीय विद्यालयों में खण्ड़ शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर एवं मिशन शक्ति नोडल शिक्षिका लक्ष्मी सिंह द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का मीना के जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यूनिसेफ की काल्पनिक मीना के जन्मदिन के अवसर पर बीईओ बंकी सुषमा सेंगर ने बालिकाओं को हर तरह से सशक्त बनाने पर जोर दिया एवं महिला सशक्तिकरण पर कविता भी सुनाई। उन्होंने कहा कि बंकी ब्लॉक की विद्यालयों में पढ़ने वाली हर बालिका हर प्रकार से सशक्त एवं सक्षम होनी चाहिए। नोडल प्रभारी शिक्षिका लक्ष्मी सिंह ने बालिकाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया और कहा कि बालिकाओं को पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा करना भी सीखना होगा।कम्पोजिट स्कूल मनेरा में बच्चों ने सभी महिला खिलाड़ी का रोल प्ले किया। मिशन शक्ति फेज- 3 के तहत बच्चों को खिलाड़ियों के प्रति जागरूक करना के लिये प्रेरति किया। मिशन शक्ति के कार्यक्रम के साथ मीना का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुरुस्कार भी वितरित किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर डीसी सुधा जायसवाल ,वेद प्रकाश श्रीवास्तव,सुषमा यादव,सरोज वर्मा,वीना श्रीवास्तव,दीप्ति सिंह, प्रियंका मौर्या,अल्का सिंह, रश्मि, नीरजा पाठक व प्रदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

