जयंती पर याद किये गये पं0 दीनदयाल उपाध्याय
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण के लिए खुद को समर्पित कर दिया। आज उन्हें पूरा देश श्रद्धा से याद कर रहा है। उक्त विचार भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रशांत मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 105वी जयंती के अवसर पर भाजपा नेता अभयराज वर्मा द्वारा उनके आवास पर आयोजित गोष्ठी मे कही। उन्होंने आगे कहा कि पंडित जी एकात्म मानववाद वा अन्त्योदय के मंत्र के साथ हमे सदैव जनकल्याण और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेगे। गोष्ठी मे बोलते हुए उर्दू एकेडमी के सदस्य राजा कासिम ने कहा पंडित जी दूरदर्शी थे और देश, समाज के लिए संघर्ष से कभी पीछे नहीं भागे, मानो ऐसा रहा हो जैसे संघर्षों ने उनकी कोख से जन्म लिया हो इस तरह से पंडित जी ने समाज को जिया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मनोज श्रीवास्तव, के वी सिह, बबलू, जनार्दन चतुर्वेदी, शरद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

