35 किलो की जगह मात्र 30 किलो वितरण कर रहे राशन
विकासखंड फखरपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भीलोरा बसंती के कोटेदार की मनमानी से परेशान कार्ड धारक ग्रामीणों ने बताया कि क्रोना काल के दौरान भी कोटेदार करते थे अपनी मनमानी किसी भी कार्डधारक को नहीं देते थे एक भी दाना चने का वही अंतोदय कार्ड धारकों को हमेशा 30 किलो राशन ही वितरण करते हैं कोटेदार जिसका लेते हैं ₹80 वहीं अन्य कार्ड धारकों ने बताया कि सभी कार्ड धारकों को कोटेदार प्रति यूनिट 1 किलो राशन हमेशा कम देते हैं शिकायत करने पर कहते हैं जहां मिले जाकर ले लो हमारे यहां राशन ही नहीं है और कार्ड धारक को वहां से भगा देते हैं के मंसूबों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं ऐसे भ्रष्ट कोटेदार इन कोटेदारों के ऊपर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भोली भाली जनता को यह लूट ना सकें इस संबंध में उप जिला अधिकारी महेश कुमार कैथल कैसरगंज से बात की गई उन्होंने कहा जानकारी मिली है तत्काल जांच करवा कर उचित कार्रवाई की जाएगी

