सांड ने पटक-पटक कर किसान की ली जान

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

गोंडा। खेत की रखवाली करने गए किसान को सांड़ ने खेत में पटक-पटक कर मार डाला। घटना के बाद से किसानों ने क्षेत्र में गोशाला का निर्माण न होने पर नाराजगी जताई और पक्षपात का आरोप लगाया है।मामला थाना तरबगंज के ग्राम पंचायत डिडिसिया कला के पनई पुरवा का है। गुरुवार रात किसान माता बदल मिश्र (60) अपने खेत की रखवाली करने गए थे। खेत से सांड़ को भगाते समय हमलावर हो गया।

किसान को पटक पटक कर मार डाला। भतीजे जीवन नाथ मिश्र ने बताया कि उनके चाचा माता बदल मिश्र घर से करीब आठ बजे रात में खेत की रखवाली करने के लिए अकेले निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन होने लगी। रात करीब दस बजे लोग खोजबीन करते हुए खेत की तरफ निकले। ग्रामीणों ने देखा कि गांव से थोड़ी दूर मक्का के खेत में माता बदल मिश्र का शव पड़ा था। सांड़ ने पेट व गले पर वार करके मार डाला था। किसान की मौत के बाद किसानों ने गोशाला निर्माण की मांग की है। किसान माता बदल मिश्र की मौत के बाद किसानों में भय व्याप्त है। किसानों ने जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों से गोशाला निर्माण कराए जाने की मांग की है। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने आरोप लगाया है कि ब्लॉक बेलसर में 54 ग्राम पंचायतों में 10 न्याय पंचायत हैं। बेलसर के दक्षिणी में पांच न्याय पंचायतों में सात गो शाला का निर्माण करा दिया गया है, जबकि विकास खंड के उत्तरी में पांच न्याय पंचायतों में एक गोशाला का निर्माण नहीं किया गया है। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि गोपीपुर भानु प्रताप चौबे ने प्रशासन से सांड़ को वन विभाग से टीम भेजकर पकड़वाने की मांग की है।

 

Don`t copy text!