देवा से महादेवा पहुंचेगी सपा की पदयात्रा

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। रविवार को सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राम मगन रावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड दानिश सिद्दीकी की एवं जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शाफ़े ज़ुबेरी की अध्यक्षता में आहूत हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 2 और 3 अक्टूबर को यूथ ब्रिगेड द्वारा आयोजित देवा से चलकर महादेवा तक दो दिवसीय ‘समाजवादी पदयात्रा‘ करने का निर्णय लिया गया। इस पद यात्रा का शुभारंभ 2 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे कौमी एकता के प्रतीक हाजी वारिस अली शाह की सरजमी देवा शरीफ मज़ार पर चादर पेश करके यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। पदयात्रा देवा शरीफ़ से चलकर नगर के पल्हरी चौराहा, रामनगर मोड़, शाहवपुर होते हुए मसौली चौराहे तक लगभग 27 किमी की यात्रा करेगी। तत्पश्चात मसौली में रात्रि विश्राम के उपरांत 3 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से पुनः पदयात्रा प्रारम्भ होकर महादेवा मन्दिर पर समाप्त होगी जहाँ पर ये पदयात्रा का समापन होगा। बैठक में अमित वर्मा, धीरेन्द्र यादव, लवकुश यादव, अर्जुन यादव, अंकित यादव, सौरभ यादव एवं इन्द्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!