सरकार की पहल से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के मिल रहें हैं अवसर : धर्मेन्द्र यादव
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित हुई खेल-कूद प्रतियोगिता
बाराबंकी। विकास खण्ड देवा की ग्राम पंचायत टेरा कला में सोमवार को युवा कल्याण एवं प्रादेषिक विकास दल विभाग द्वारा ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्लाक प्रमुख ने हरी झण्डी दिखाकर 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बोलते ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं, जनपद में ऐसी प्रतियोगिताएं निरन्तर होनी चाहिए क्योंकि इससे प्रत्येक युवा वर्ग को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा और वे अपने भविष्य को संवारने में कामयाब हो सकेंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि वास्तव में प्रदेश सरकार खेल व खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को संवारने के लिए ठोंस कदम उठा रही है और रोज़ाना खेल में युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं खण्ड स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक व बालिकाओं ने एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, वॉली बॉल, कबड्डी, आदि खेलों में प्रतिभाग किया। साथ ही प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, इत्यादि दौड़ों का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर बीडीओ व बीईओ देवां, ग्राम प्रधान टिकरिया राजेंद्र यादव, कैलाश यादव, अजीत प्रताप सिंह, रामू यादव, अमित पंडित, विपिन यादव खेवली, मंटू वर्मा, रंजीत सहित समस्त शिक्षक एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

