अपने विद्यालय परिसर को आकर्षक एवं सुसज्जित बनाना है : राम नारायण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

षिक्षक संकुल बैठक में बोले खण्ड षिक्षा अधिकारी

देवा, बाराबंकी। खण्ड शिक्षा अधिकारी देवा राम नारायण के नेतृत्व एवं ए.आर.पी के मार्गदर्शन में शिक्षक संकुल व न्याय पंचायत के शिक्षकों की उपस्थिति में न्याय पंचायत मलूकपुर की शिक्षक संकुल की बैठक प्राथमिक विद्यालय इसराहना में आयोजित की गई जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी देवा राम नारायण ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व फूल माला चढ़ाकर किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुजा श्रीवास्तव द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी, ए आर पी व समस्त शिक्षकों को बैच व तिलक लगाकर विद्यालय परिसर में जोरदार स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मिशन प्रेरणा पर चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हमें अपने विद्यालय परिसर को आकर्षक एवं सुसज्जित बनाना है। तथा बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान देना है। क्योंकि काफी अंतराल के बाद विद्यालय पुनः खुले हैं। जिसमें बच्चों में काफी अंतर आ गया है। क्योंकि बच्चे एक साल से घर से ही शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। अतः इन बच्चों को हमें सबसे पहले विद्यालय से जोड़ना है जिससे बच्चे नियमित रूप से स्कूल आए और उनका पढ़ाई के प्रति लगाव बढे बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों पर भी जोर देना है और कायाकल्प से जो कार्य अधूरे रह गए हैं उन्हें ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी के माध्यम से वार्तालाप करके शीघ्र कराने के लिए प्रेरित करना है। ए.आर.पी जितेन्द्र बहादुर ने डीबीटी व क्विज प्रतियोगिता में शत-प्रतिशत बच्चों का प्रतिभाग कराने पर जोर दिया तथा डीवीडी के बारे में विस्तृत चर्चा कर सभी अध्यापकों को इस कार्य को मिलजुल कर शीघ्र पूरा करने के लिए प्रेरित किया। सोनम सोनी शिक्षक संकुल ने हरियाली मिशन के संयोजक शिक्षण संकुल व पर्यायवरण प्रेमी विजय प्रताप सिंह ने सामुदायिक सहभागिता को जोड़ते हुए शिक्षण कार्य करने के लिए कहा उन्होने बताया। कि हमें अभिभावक से हम निरंतर संपर्क करके उन्हें विश्वास दिलाएं कि मेरे विद्यालय में वह सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं जो आपको एक प्राइवेट विद्यालय में मिलती हैं शिक्षक संकुल अंकित ने प्रेरक विद्यालय बनाने में अपने योगदान की चर्चा की एआरपी शरद गुप्ता द्वारा तीनों मॉडूलों पर चर्चा की गई आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी के विचार सुने और सभी को और मेहनत और लगन से कार्य को करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हम सब मिलकर इस मिशन पूरा करेंगे वरिष्ठ शिक्षक अशोक कुमार वर्मा द्वारा अपने विचार साझा किए गए विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया इस अवसर पर शिक्षक संकुल सोनम सोनी, डॉ विनय कुशवाहा, अनुजा श्रीवास्तव, अंकित कुमार, विजय प्रताप सिंह वरिष्ठ शिक्षक अशोक कुमार वर्मा,कंचन चौधरी दीप्ति सिंह, तरुण विश्वास शिक्षामित्र मालती देवी, विजय बहादुर सुशीला गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!