नौजवान चाह रहा बदलाव : हाफिज अयाज
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में बोले सपा जिलाध्यक्ष
बाराबंकी। जिस गर्मजोशी से नौजवान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ जुड़ रहे हैं यह इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है नौजवान पूरी सिद्दत के साथ प्रदेश में बदलाव चाहता है। उक्त विचार समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आकाश वर्मा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने आए सैकड़ों नौजवानों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कही। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि आज पूरा उत्तर प्रदेश बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार अपराध से त्रस्त है बेरोजगारी आज प्रदेश में उस मुकाम पर है किसी भी हाथ को काम नहीं मिल पा रहा है महंगाई का हाल यह है रोज कमाने खाने वाला व्यक्ति दो वक्त का सही से भोजन भी नहीं कर पा रहा है। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद सबाह, प्रीतम सिंह वर्मा, वीरेंद्र प्रधान, इंतखाब आलम नोमानी, जसवंत यादव, फतेहपुर सुरेश यादव, कुंवर कबीर यादव आदि मौजूद रहे।
कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782

