लखीमपुरखीरी प्रकरण को लेकर प्रसपा ने किया प्रदर्षन, सौंपा ज्ञापन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के बीच रविवार को हिंसक टकराव में आठ लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। सियासी उबाल के बीच सोमवार को प्रगतिषील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की बाराबंकी ईकाई के जिलाध्यक्ष चौधरी तालिब नजीब कोकब ने प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष षिवपाल सिंह यादव को हिरासत में लिए जाने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने प्रसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गांधी भवन में एकत्रित कर भाजपा सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रसपा जिलाध्यक्ष चौधरी तालिब नजीब कोकब ने कहा कि किसानों के सर्वप्रिय एकमात्र नेता षिवपाल सिंह यादव हैं। उन्हें लखीमपुर में मृतक किसानों के परिजनों से मिलने न देना और बिना किसी वारंट के गिरफ्तार करना असंवैधानिक प्रक्रिया है। षिवपाल यादव को राज्य सरकार जल्द रिहा करे अन्यथा पूरे प्रदेष का नवजवान, किसान और मजदूर संगठित होकर जन आन्दोलन करने सड़कों पर उतर आएगा। प्रसपा प्रदेष सचिव धनंजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री तत्काल केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करे। उन्हें और उनके बेटे आशीष मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेजे। उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाए। लखीमपुर मामले में सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीष द्वारा न्यायिक जांच कराई जाए। प्रसपा प्रदेष महासचिव डॉ. विकास यादव ने कहा कि सरकार किसानों पर लगातार हमले कर रही है और किसानों के दर्द को साझा करने यदि कोई जा रहा है तो उसे नजरबंद किया जा रहा है। पुलिस की यह मनमानी सरकार के इशारे पर की जा रही है। गांधी भवन में प्रसपा कार्यकर्ताओं ने जनसत्याग्रह करके राज्य सरकार और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने तथा किसानों के हत्यारों को फांसी की मांग की। वहीं उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान प्रदेष सचिव सौरभ द्विवेदी, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष परवीन यादव, युवजन सभा अध्यक्ष ब्रजेश यादव, छात्र सभा अध्यक्ष मुलायम यादव सनी, शेलेंद्र यादव, हिमांशु यादव, आशुतोष यादव, शाहिद अली, अंकित पांडेय सहित दर्जनों प्रसपा कार्यकर्ता एकत्रित थे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

