वेतन नही तो सरकार शिक्षकों की हत्या करवा दी : इब्राहीम पांच सालों से नही मिला मदरसा टीचरों को वेतन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

त्रिलोकपुर बाराबंकी। लगातार पांच सालो से मदरसा आधुनिक टीचरों को मानदेय न मिलने से बुरी तरह कर्जदार होकर टूट चुके कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इस मौके पर सैकड़ो शिक्षक मौजूद थे। जिला अध्यक्ष इब्राहिम अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि लगातार 5 सालों से मदरसों में तैनात आधुनिक विषय के शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला है। ऐसे हालात उत्पन्न हो गए हैं कि टीचर का परिवार आसपास और रिस्तेदारो का बड़ा कर्जदार हो गया आर्थिक रूप से टूटे टीचरों ने बताया 1995 में अटल बिहारी सरकार ने मदरसो के बच्चों को दीनी तालीम के साथ मॉडर्न तालीम देने के मकसद से एक योजना बनाई हर मदरसे में 3 टीचर हिंदी अंग्रेजी गणित विज्ञान विषयों को पढ़ा कर मदरसों को आधुनिक बनाया भाजपा की इस स्कीम के बाद 10 साल कांग्रेस और उसके बाद मोदी सरकार हम मदरसा टीचरों को तबाह किया जिला अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम अंसारी ने बताया 2014 में देश के चुनाव में भाजपा के घोषणा पत्र में इसी योजना का जिक्र करते हुए कहा गया था कि मदरसों को आधुनिक बनाया जाएगा उस वक्त हम लोगों को एक बड़ी उम्मीद जगी थी लेकिन इसके बाद शायद मोदी सरकार भी भूल गई और हम लोग सियासत का शिकार हो गए हालांकि घोषणा पत्र में एक हाथ में कंप्यूटर दूसरे हाथ में कुरान की बात कही गई लेकिन वह महज सियासी डायलॉग बन कर रह गई हम लोग धरातल पर उसे देखने के लिए तरस गए शिक्षकों ने बताया घुट घुट कर मरने से अच्छा है हम लोगों की हत्या करा दे सरकार दिल तो करता है खुद किसी कर लो बहुत सारे लोग आर्थिक तंगी की वजह से मौत का शिकार हो गए हैं कईयों के दिल का दौरा पड़ा है बच्चे भूखे मरने के कगार पर हैं सरकारी मंशा हम लोग समझ नहीं पा रहे हैं हम लोग मांग करते हैं या तो इस स्कीम को सुचारु रुप से लागू करें या इसे बंद कर दें प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जब तक मुस्लिम समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक देश के दुश्मनों का शिकार होता रहेगा इसमें मुसलमानों को कोई खता नहीं होगी अगर सरकार चाहती है कि मुसलमान पढ़ लिखकर देश की सेवा करें तो उसको शिक्षित करने का सपना पूरा करना होगा। इस मौके पर मोहम्मद मशीन मोहम्मद मशीद सोहेल अख्तर सादिक रेशमा बानो मोहम्मद नसीम मोहम्मद सलमान सलाहुद्दीन इकराम अली मोहम्मद रफीक अब्दुल मलिक शहीद अहमद मोहम्मद वसीम जैनुलाब्दीन समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!