अखिलेष का राकेष व गौरव ने किया स्वागत

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बहराइच से वापस आते समय रानी बाजार व मसौली चौराहे पर पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा व विधायक गौरव कुमार रावत के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की सूचना मिलते ही जिले के सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रानी बाजार पहुचने लगे भारी संख्या मे पूर्व मंत्री राकेश वर्मा और जैदपुर विधायक गौरव रावत के नेतृत्व मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। अखिलेश यादव ने कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध मे सड़क से सदन तक विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार से जनता नाराज है। आने वाली सरकार सपा की बनने जा रही है। इस सरकार में किसान नौजवान, युवा व्यापारी सब परेशान है। इसे उखाड़ फेंकने के लिए कर्ताओं को आगे आना होगा।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!