जनपद में विधायक चला रहे हैं थाना: नरेन्द्र वर्मा
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
मंत्री न बन पाने की खींझ उतार रहे हैं थानाध्यक्षों पर
बाराबंकी। एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा कर रही है वही दूसरी तरफ भाजपा के विधायक पुलिस के काम में दबाव बनाकर माननीय अपने आपको थाने का मंत्री समझ रहे हैं। हद तो यहा तक हो गई है कि सत्य घटना की रिपोर्ट न करने के लिए थानाध्यक्ष से लेकर चौकी इंचार्ज तक दबाव बनाने का काम कर हैं विधायक जी। ऐसे में कैसे गरीबों मजलूमों को न्याय नहीं मिल पायेगा। उक्त विचार जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी के पूर्व महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने जारी बयान में कही।
वर्मा ने कहा कि जनपद में विधायकों द्वारा किये जा रहे राजनीतिक क्रिया कलापों की जानकारी जब शासन तक पहुंच चुकी है। इस कारण जनपद से किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया है और अब वही विधायक मंत्री बनने को बेताब नजर आ रहे हैं, इस कारण ज्यादातर विधायक अपने अपने क्षेत्र के थानों के मंत्री बनकर अपनी खींझ मिटाने में जुटे हैं। विधायकों की कार्यशैली से कई थानाध्यक्ष तो मानसिक दबाव में काम कर रहे हैं, हर छोटी-बड़ी घटना में विधायक अपनी टांग अड़ा रहे हैं। कई थानाध्यक्ष ने तो अपना तबादला अन्य जगह विधायक के हस्तक्षेप के कारण क्षुब्ध होकर करा लिया है। विधायकों के डर के मारे कोई पुलिस अधिकारी मुँह खोलने को तैयार नहीं है। लेकिन अन्दर ही पुलिस विभाग के आला अधिकारियों में प्रतिशोध की ंज्वालामुखी उत्पन्न हो रही है।
श्री वर्मा ने आगे बताया कि विधायक के दबाव में कई अपराधियों को पुलिस द्वारा छोड़ना पड़ता है और बेकसूर आदमियों को जेल तक भेजा जा रहा है। भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर इन विधायकों की गोपनीय शिकायत कई लोगों ने उच्च स्तर के नेताओं तक भेज दी है, इस कारण इस बार थानों पर दबाव बनाने वाले विधायकों के टिकट कट जायेंगे। मालूम हो कि विधायक आम जनता का होता है न कि थाने पर दबाव बनाने के लिए और अपराधियों को थाने से छुड़ाने के लिए अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करने के लिए। कई विधायक तो थानाध्यक्ष को अपने घर बुलाकर सुबह शाम हाजिरी अपने दरबार में लगवाते हैं। क्या इसी तरह की सरकार का वादा किया गया था, वर्तमान सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई कि ‘‘बहुत हुआ भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार’’ लेकिन काम इस सरकार में उल्टा हो रहा है। पहले से ज्यादा भ्रष्टाचार इस सरकार में बढ़ गया है।अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
श्री वर्मा ने आगे बताया कि वर्तमान सरकार से हर वर्ग का आदमी परेशान हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों की दिन प्रतिदिन आय बढ़ती ही जा रही है। आखिर कैसे इनकी आय बढ़ रही है, जनपद के जितने भी पार्टी के पदाधिकारी है उनकी सम्पत्तियों की जांच होनी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जा सके।

