प्रेमी संग बहू ने ईट से कुचलकर सास को उतारा मौत के घाट

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

 प्रेमी संग रंगरेलियां मनाते देखे जाने पर बहू ने बीती रात सास को ईट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना से गांव में मातम पसर गया। थाना क्षेत्र के माटा गांव में पति कमल यादव की मौत के बाद भोला यादव 55 तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांव माटा मायके में रहने लगी। भोला का पुत्र प्रताप हैदराबाद में और सुनील कानपुर में रहकर के मेहनत मजदूरी करते हैं। भोला यादव बहू किरण के साथ माटा गांव में रहती थी। बीते शुक्रवार की रात को भोला घर के बाहर चारपाई बिछाकर सो रही थी। उसे भनक लगी कि घर के अंदर कोई घुसा है। जब वह घर के भीतर दाखिल हुई तो वहां पर उसने देखा कि उसकी बहू किरण अपने प्रेमी राजेंद्र यादव पुत्र कालका यादव जो कि उसके भाई का बेटा है आपत्तिजनक हालत में दिखाई पड़े जिन्हें देखकर वह भड़क गई। उसी दौरान बहू और भाई के बेटे प्रेमी राजेंद्र ने मिलकर पत्थरों से कुचल कर भोला की हत्या कर दी।घटना की सूचना पाते ही तिंदवारी थाना अध्यक्ष प्रदीप यादव उपनिरीक्षक मानसिंह श्री कांत शुक्ला बृजेश चतुर्वेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर हत्यारे राजेंद्र यादव पुत्र कालका यादव बहू किरण यादव पत्नी प्रताप उर्फ पप्पू को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में राजेंद्र ने बताया कि उसे किरण ने बुलाया था और रात में भोला ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया और गाली गलौज करने लगी। उसी दौरान दोनों ने मिलकर उसे पत्थरों से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। बताया कि घटनास्थल से मिट्टी का नमूना और वहां मिली चूड़ियों का नमूना लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Don`t copy text!