बाराबंकी थाना सतरिख पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 150 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
उक्त क्रम में दिनांक 09.10.2021 को प्रभारी निरीक्षक सतरिख के नेतृत्व में थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. बाबूलाल पुत्र शिवपाल 2. मुकेश निषाद पुत्र पुष्कर निवासीगण बगुलहा थाना चिनहट जनपद बाराबंकी को लखैचा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के पास से 150 ग्राम मारफीन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल UP 32 DD 5763 बरामद हुई। उक्त सम्बन्ध में थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 243-244/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

