ग्राम पंचायत बांसा के पंचायत भवन पर विशेष कैंप का आयोजन,,,,
एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को लाभ देने के लिए सीएचसी बड़ागाँव के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसा के पंचायत भवन पर विशेष कैंप का आयोजन लगाकर 52 गोल्डेन कार्ड बनाये गये। ग्राम प्रधान रामसिंह यादव ने फीता काटकर कैम्प का शुभारंभ किया तथा लोगों को प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण आयुष्मान भारत योजना और इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी। सीएचसी अधीक्षक डॉ0 संजीव कुमार ने बताया कि योजना के तहत आयुष्मान कार्ड विहीन लाभार्थी परिवारों को लक्षित कर कार्ड बनाये जा रहे है
उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड उन्हीं लाभार्थियों के बनाए जाएंगे, जिनके नाम अंत्योदय कार्ड सूची में हैं। बीपीएम अखिलेश पटेल ने बताया कि आयुष्मान भारत’ में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित परिवारों को प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है, लेकिन इसका लाभ उठाने के लिए योजना के पात्र लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है। कैम्प में 52 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाये गये।
इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आसाराम चौधरी,, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर अखिलेश कुमार पटेल, गोल्डन कार्ड टीम अर्जुन, उमंग, पंकज, प्रिया मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के मसौली संवाददाता शांती वर्मा रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

