भाजपा विधायक योगी मोदी के दबाव में रहते है : नरेन्द्र वर्मा 31 को सरदार पटेल जयंती धूमधाम से मनाएगा
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। रामनगर के ग्राम बिलखिया में कुर्मी स्वाभिमान महासंघ उत्तर प्रदेश बाराबंकी इकाई की बैठक प्रान्तीय संयोजक अधिवक्ता नरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 31 अक्टूबर को पटेल जयंती मनाये जाने पर बोलते हुए कुर्मी समाज को आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी ऐसी पार्टी को वोट देने के बारे में सोचना होगा। विशेष तौर से भाजपा से होशियार रहना है जिसने सिर्फ कुर्मी समाज को छलने का काम किया है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास में लगी है ।भाजपा में जीतने भी कुर्मी विधायक सांसद हैं वो योगी व मोदी के दबाव में हैं उनमें समाज के विकास के बारे में बोलने से डराया जा रहा है। श्री वर्मा कुर्मी समाज ने पिछले चुनाव में वोट देकर देख चुके हैं लेकिन भाजपा कुर्मी समाज के लिये कुछ नही किया प्रदेश में करीब 550 सरकारी वकील भाजपा ने नियक्ति किया जिसमें कुर्मी समाज के वकीलों को उपेछित किया गया। उन्होंने आगे कहा कि कुर्मी समाज को इस बात पर सोचना होगा वरना फिर वही जुमला, चिड़िया चूक गई खेत तो बाद में पछताए का होत। नरेन्द्र वर्मा ने कहा आगामी चुनाव में उस पार्टी को वोट देना है जो कुर्मी समाज का मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करेगी। जब तक कुर्मी मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री नही बनेगा तब तक कुर्मी समाज का विकास नही होगा। महासंघ के सह सैंयोजक इंजीनियर सूर्यप्रकाश वर्मा ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने पर बल दिया मीडिया प्रभारी चरण सिंह वर्मा में जातीय जनगणना कराए जाने पर विचार रखे। जिला शह सैंयोजक वीरेन्द्र वर्मा ने कुर्मी समाज को जगाते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को भगाने के लिये तैयार रहना होगा। बैठक में महंगाई पर चर्चा करते हुए मास्टर ओम प्रकाश वर्मा ने कहा आज कमरतोड़ मंहगाई से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। डाक्टर अमरेंद्र वर्मा ने कहा कि करौना महामारी में वर्तमान सरकार पूरी तरह से फेल रही है मजबूरन लाशें नदिओं में विसर्जन करना पड़ा है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वासुदेव वर्मा, जैसी राम वर्मा जिला पंचायत सदस्य, प्रमोद वर्मा, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

