कोरोना एलर्ट:उत्तर प्रदेश में अब 33 जिलों में ही कोरोना के रोगी, अब तक 42 जिले हो चुके संक्रमण मुक्त
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
उत्तर प्रदेश में अब कोरोना के चंगुल से तेजी से जिले बाहर निकल रहे हैं। बीते 24 घंटे में अयोध्या और इटावा के संक्रमण मुक्त हो गए। अब 42 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना का एक भी मरीज नहीं है। ऐसे में अब 75 में से 33 जिलों में ही कोरोना से संक्रमित मरीज हैं।कोरोना से संक्रमित 11 नए रोगी मिले। जिन आठ जिलों में नए मरीज मिले हैं उनमें लखनऊ, मथुरा व अंबेडकर नगर में दो-दो और गौतमबुद्ध नगर, बरेली, औरैय्या, शाहजहांपुर व अमेठी में एक-एक मरीज मिला है। 67 जिलों में कोरोना का एक भी नया रोगी नहीं मिला। 17 रोगी स्वस्थ हुए हैं और कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। अब सक्रिय केस घटकर 138 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 17.09 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 16.86 लाख रोगी ठीक हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है और पाजिटिविटी रेट 0.01 प्रतिशत है।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

