हवन-पूजन कर भागीरथ ने शुरू किया चुनाव प्रचार
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। आम आदमी पार्टी से विधानसभा जैदपुर (269) के भावी प्रत्याशी भागीरथ गौतम ने ग्राम रामपुर में स्थित दुर्गा माता मंदिर में कन्या भोज का आयोजन किया। हवन पूजन कर इस भोज में 51 कन्याओं को दही जलेबी का भोज कराया गया। कन्या भोज के साथ ही भगीरथ गौतम ने अपना चुनाव प्रचार शुरू किया। श्री गौतम ने कहा आम आदमी पार्टी ने जिस तरह ने दिल्ली का विकास किया है। उस दिल्ली मॉडल की चर्चा पूरे देश मे होती है। अन्य पार्टियों के नेता सिर्फ जनता को जाती धर्म के नाम पर छलने का काम कर रहे है। वह यूपी के विकास पर कोई ध्यान नही दे रही है। आम आदमी पार्टी ही प्रदेश का विकास कर सकती है। आज चिकित्सालयों में दवा के नाम पर गली- गली भटकना पड़ रहा है, शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। गरीब परिवार के बच्चो ने पढ़ाई छोड़ दी है, उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है। आखिर यह सब कब तक होता रहेगा, हमारे प्रदेश की जनता कब तक ऐसे खून से आंशू रोती रहेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पटेल, राममूरत शर्मा, पंकज वर्मा, अनित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

