सांसद की अध्यक्षता में जल जीवन मिषन कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में सांसद उपेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन कार्यक्रम की बैठक आहूत की गई। बैठक में शासन द्वारा स्वीकृत 15 नग परियोजनाओं के त्रिपक्षीय अनुबन्ध अधिशासी अभियन्ता जल निगम, सदस्य सचिव जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, कार्यदायी संस्था तथा सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव के मध्य गठित किया गया। बैठक के दौरान सांसद ने बताया कि 2024 तक हर घर तक स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड बंकी के पलिया मसूदपुर, दरहरा, भनौली, बहादुरपुर, विकास खण्ड देवा के रसूलपुर किदवई, मऊजानीपुर, विकास खण्ड हरख के गाल्हामऊ, विकास खण्ड मसौली के शाहपुर, रसौली, विकास खण्ड निन्दूरा के दरावां, विकास खण्ड बनीकोडर के सडवाभेलू, महुलाहरा, जेठौतीराजपुतान, विकास खण्ड हैदरगढ़ के कनवा, विकास खण्ड फतेहपुर के ग्राम टाण्डा निजाम अली में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत परियोजनाओं को स्वीकृत किया गया है। जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत स्वीकृत की गयी परियोजनाओं के कार्या को गुणवत्तापूर्वक समयान्तर्गत पूरा कराया जाएगा, जिससे विकास खण्डों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

