थाना कुर्सी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-
बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
उक्त क्रम में दिनांक 13.10.2021 को प्रभारी निरीक्षक कुर्सी के नेतृत्व में थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मो0 जलील पुत्र स्व0 मो0 बराती निवासी ग्राम अलादादपुर थाना सिंधौली जनपद सीतापुर हालपता पावर हाउस के पास कालोनी कस्बा कुर्सी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को मदारपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 10 ग्राम मारफीन बरामद हुई । उक्त के सम्बन्ध में थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 301/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
जैनुल आबदिन संवाददाता थाना क्षेत्र थाना कुर्सी बाराबंकी।/ गुडंबा लखनऊ 9665106642

