नकब लगाकर मकान में चोरी
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566
बाराबंकी। थाना असन्द्रा क्षेत्र में बीती रात एक मकान में नकब लगाकर चोर सोने चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। चोरी की यह घटना थाने से संबद्ध सिद्धौर पुलिस चौकी क्षेत्र के जमलापुर गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार यहां के निवासी कमलेश पुत्र भुल्लन के मकान की पिछली दीवार में बीती रात चोरों ने नकब लगा दी। नकब के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए बेखौफ चोरों ने अंदर कमरे में भी दो जगहों पर नकब लगाकर घर में रखी अटैची,बक्शा, आदि का ताला तोड़ कर सामान आभूषण व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीण काफी चिंतित है। इससे पहले भी चोर कई कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

