12 घण्टे के अन्दर मसौली पुलिस ने किया लूट की फर्जी घटना का खुलासा

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। तीन वर्षों तक मालिक का नमक खाने वाला सेल्समैन अपने निजी स्वार्थ के लिए लूट की फर्जी घटना बनाकर करीब 2 लाख रुपये हड़पने वाले सेल्समैन को मसौली पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर घटना का खुलासा कर झाड़ियों में छुपाई गयी रकम को बरामद किया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने 12 घण्टे के अंदर ही वर्कआउट करने वाली मसौली पुलिस की सराहना की। बताते चले कि शनिवार की देर शाम थाना मसौली पहुंचे गोण्डा जनपद के थाना तरबगंज के ग्राम रगड़गंज बाजार निवासी अजीत कुमार पुत्र रामदेव ने थाना मसौली में सूचना दी गयी कि रामनगर व मैलारायगंज में मेरी शराब की दुकान है। शनिवार की कुल शराब बिक्री का करीब 02 लाख रूपये सेल्समैन सोनू यादव पुत्र फौजदार यादव निवासी नारायणीपुरवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी लेकर मेरे पास आ रहा था कि दोपहर में करपिया नहर के आगे दो अज्ञात व्यक्ति जो स्वीफ्ट डिजायर कार से आये और सेल्समेन सोनू यादव से रूपये लूट कर भाग गये। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर मसौली पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर उच्च अधिकारियों को सूचना दी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दूबे के पर्यवेक्षण में पुलिस की 03 टीमों का गठन कर जुट गई। पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा के एनॉलसिस पर मसौली पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए 12 घण्टे के अंदर ही लूट की घटना का खुलासा करते हुए फर्जी लूट की घटना दिखाकर रूपये हड़पने वाले सेल्समैन सोनू यादव पुत्र फौजदार यादव निवासी नारायणीपुरवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक धनीराम वर्मा, सुधीर कुमार यादव, हेड कॉन्स्टेबल रामनयन सिंह, सचिन कुमार ने गिरफ्तार कर उसी की निशांदेही पर नेवला करसण्डा करपिया के पास से झाड़ियों में छिपाकर रखे गये शत प्रतिशत 1 लाख 79 हजार 460 रूपये बरामद कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है। पुलिस सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने घटना के खुलासे पर मसौली पुलिस की सराहना की है।

निजी स्वार्थ के लिए मालिक के साथ की चालबाजी

जिस सेल्समैन पर शराब व्यवसायी अजीत कुमार पूरा विश्वास रखते थे उसी ने सेल्समैन ने मालिक की पीठ में छुरा भौपने का पूरा कार्य किया तीन वर्षों से शराब बिक्री का पैसा मालिक तक पहुचाने की जिम्मेदारी निभाने वाले सेल्समैन शनिवार की दोपहर जब बिक्री पैसा देने के लिए मालिक के पास जा रहा था तभी मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवला करसण्डा के निकट लघुशंका के लिए रुके सेल्समैन ने पूरी रकम एव मोबाइल फोन झाड़ी में छिपाकर तथा गाड़ी को हाइवे के किनारे लॉककर टेम्पो से शहर पहुँच कर 4-5 घण्टे घूमता रहा और शाम को वादी/मालिक को राह चलते व्यक्ति के मोबाइल फोन से उपरोक्त रूपयों के लूटे जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी। लूट के बाद गाड़ी का लॉक लगा होने पर जांच करते हुए सेल्समैन से हुई पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!