आप की सरकार बनते ही हर माह होगी 300 यूनिट बिजली माफ : भागीरथ जनसम्पर्क में बोले आम आदमी पार्टी के नेता
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
बाराबंकी। आम आदमी पार्टी के नेता भागीरथ गौतम ने जै़दपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क कर आम आदमी पार्टीकी नीतियों को जन जन तक पहुंचाया। श्री गौतम ने रविवार को पिपरौली, बिरौली, मुइद्दीनपुर, जेवली डमौरा ज्वारी पुर सहित दो दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों के बीच जाकर भागीरथ गौतम ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और इनके निराकरण का आष्वासन दिया। विभिन्न क्षेत्र के स्थानीय युवाओं ने आम आदमी पार्टी के प्रचार में शामिल होकर प्रदेश की भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने की लड़ाई में शामिल होने की इच्छा जताई और उन्होंने बताया कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार जो काम कर रही है, वैसा ही काम उत्तर प्रदेश में भी होना चाहिए। जनसम्पर्क अभियान के दौरान आप नेता भागीरथ गौतम ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी जैसी मूलभूत समस्याएं हैं और निवासियों को महंगे बिजली से काफी परेशानी है। स्थानीय लोग आम आदमी पार्टी के कामों से पहले से परिचित हैं और वे खुद चाहते हैं कि व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हर माह 300 यूनिट बिजली माफ कर दी जाएगी। इस मौके पर राममूरत षर्मा, प्रदीप रावत, लवकुष यादव, दिनेष गौतम, षिवनारायन गौतम, मुकेष षर्मा, भुल्लर गौतम, अवधराम गौतम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

