बाराबंकी। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नरेष नारायण अवस्थी के निधन पर गांधी भवन में स्मृति सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता कर रहे ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने कहा कि एन.एन अवस्थी भारतीय रेल सेवा में स्टेषन अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जिसे बाद वह गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट से जुड़ गए। वह ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष भी रहे। विगत 26 सितम्बर को हृदयाघात पड़ने से असमायिक निधन हो गया।

ट्रस्ट में उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सभासद देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू ने कहा कि एन.एन अवस्थी जनता और रेल कर्मियों के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाले व्यक्ति थे। वह हर व्यक्ति की समस्या को निजी समस्या समझकर निस्तारण करते थे। ऐसे ईमानदार और बेदाग छवि के व्यक्तित्व का निधन समाज केलिए अपूणनीय क्षति है। समाजसेवी विनय कुमार सिंह ने कहा कि अवस्थी जी का गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट जुड़ना गौरवान्वित बात थी। उनकी पहचान हमेशा ही उनके कार्या से झलकती रही। प्रधान समीर सिंह ने कहा कि अवस्थी जी ने अपने बनाए रिश्तों और कर्तव्यों से कभी समझौता नहीं किया। वह सेवानिवृत के बाद भी स्वतंत्र होकर समाज और जनता की सेवा करते थे। जो उनके व्यक्तित्व में हमेषा झलकता था। उनकी स्मृति हमेषा समाज को दिषा प्रदान करती रहेगी। सभा का संचालन पाटेष्वरी प्रसाद ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेष दीक्षित, हुमायूं नईम खान, प्रसपा नेता धनंजय शर्मा, समाजसेवी अशोक शुक्ला, मृत्युंजय शर्मा, सत्यवान वर्मा, सोनू यादव, अनुपम सिंह राठौर, मनीष सिंह, राजेश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

