जेएनयू कांड पर कांग्रेसियो ने की निन्दा, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

बाराबंकी। भाजपा सरकार में छात्र अपने विश्वविद्यालय परिसर, छात्रावास में सुरक्षित नही है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में भारी हिंसा भाजपा सरकार तथा दिल्ली पुलिस के माथे पर बदनुमा दाग है। देश के गृृहमंत्री अमित शाह सम्पूर्ण घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये अपने पद से इस्तीफा दे यदि वह ऐसा नही करते है तो सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाले प्रधानमंत्री मोदी अमित शाह को अपने मंत्री मण्डल से बर्खास्त करके सम्पूर्ण प्रकरण की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराकर विश्वविद्यालय परिसर में नकाबपोश के रूप मे आतंक फैलाकर छात्रसंघ अध्यक्ष आइसा घोष सहित 26 छात्रो को तथा महिला शिक्षक सुचित्रा सेन को गम्भीर रूप से घायल करने वाले अराजक तत्वो को सामने लाकर कठोर दण्ड सुनिश्चित कराये। उक्त उद््गार उत्तर प्रदेश कांग्रेेस कमेटी के प्रवक्ता तनुज पुनिया ने अपने ओबरी अवास पर राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रान्तीय महासचिव विशाल वर्मा द्वारा आयोजित जेएनयू कांड पर आयोजित निन्दा बैठक मे जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन पे्रषित करने के पूर्व व्यक्त किया। निन्दा बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन तथा संचालन बैठक के आयोजक विशाल वर्मा ने किया। तदोपरान्त कांग्रेसजनो ने जिला कचेहरी पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम को दो सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित कर गृृहमंत्री अमित शाह की बर्खास्तगी तथा घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियो को सख्त सजा देेने की मांग की। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित करने वालो में मुख्यरूप से प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेशीय महासचिव विशाल वर्मा, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, अम्बरीश रावत, चै0 साना शेख सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।   संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

Don`t copy text!