23 को हरख में गरजेंगी प्रियंका गांधी जनसभा को करेंगी सम्बोधित, प्रतिज्ञा यात्रा को दिखायेंगी हरी झण्डी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आगामी 23 अक्टूबर की सुबह 11 बजे विकास खण्ड हरख के जनपद इण्टर कालेज के मैदान में जनसभा को सम्बोधित करके कांग्रेस की चुनावी प्रतिज्ञा का ऐलान करके ‘‘प्रतिज्ञा यात्रा‘‘ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगी। उक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने गुरुवार को पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया के ओबरी आवास पर कांग्रेसजनों के साथ जनपद इण्टर कालेज हरख के मैदान का निरीक्षण करने के पश्चात तैयारी बैठक में दी। उन्होने आगे बताया कि प्रियंका गांधी हरख इण्टर कालेज में जनसभा को सम्बोधित करके बुन्दलेखण्ड जाने वाली प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगी।

तदोपरान्त वह राजधानी लखनऊ के लिये प्रस्थान कर जायेंगी तथा प्रतिज्ञा यात्रा हरख से सफदरगंज, सैदनपुर, बदोसराय चौराहा, मरकामऊ, रामनगर, महादेवा, मसौली, शहावपुर होते हुए शाम 6 बजे सफेदाबाद होते हुए राजधानी लखनऊ को प्रस्थान करेंगी। प्रतिज्ञा यात्रा का उपर्युक्त स्थानों पर कांग्रेसजनों द्वारा स्वागत किया जायेंगा तथा यात्रा में शामिल वरिष्ठ कांग्रेसजन पार्टी की नीतियों, सिद्धान्तों तथा चुनावी प्रतिज्ञा के बारे में आवाम को अवगत करायेंगे। तैयारी बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, वीरेन्द्र चौधरी, प्रदीप नरवाल, मो. मोहसिन, तनुज पुनिया, राजलक्ष्मी वर्मा, सरजू शर्मा, अरशद इकबाल, ज्ञानेश शुक्ला, गौरी यादव, सिकन्दर अब्बास रिजवी, मुब्बसिर अहमद आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!