बी टेक टापर नशराह का निकाह रेहान के साथ हुआ सम्पन

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। कस्बा बड़ागाँव निवासी जिले के वरिष्ठ पत्रकार तारिक़ किदवई की बी टेक टॉपर पुत्री नशराह हिमायत किदवई का निकाह शनिवार को प्रयागराज निवासी बी टेक रेहान अतीकउल्लाह के साथ सुन्नते निकाह के साथ लखनऊ स्थित जेबीआर होटल में सम्पन हुआ। इस दौरान तमाम मेहमानो एव नाते रिस्तेदारो ने मुबारकबाद दी।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कस्बा बड़ागाँव निवासी स्व0 हिमायत अली किदवाई की पौत्री नशराह हिमायत किदवाई ने बी टेक परीक्षा में सातवाँ स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया था तत्कालीन राज्यपाल रामनाईक ने सम्मानित किया था। नशराह हिमायत किदवाई के पिता मो0 तारिक किदवाई जिले के वरिष्ठ पत्रकार एव मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष है। शनिवार को प्रयागराज निवासी इरफान अतीकउल्लाह के बीटेक पास पुत्र रेहान अतीकउल्लाह के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार राजधानी के फाइव स्टार जेबीआर होटल में निकाह सम्पन हुआ। मदरसा सिद्दीकयां दारुल उलूम बड़ागाँव के कारी मुईन अहमद ने निकाह के फरायाज पूरे किये और अल्लाह से खुशहाली की दुआ की ।
दुल्हन नशराह हिमायत किदवाई एनआईटी जालंधर से एम टेक करने के बाद साईंटिक फ़िक ऑफिसर की नाॅकरी ज्वाइन की इस समय वह पंजाब के एनआईटी कॉलेज से पीएचडी कर रही हैं एवं उनके हमराह रेहान अतीक उल्लाह जामिया दिल्ली से बी टेक और आईआईटी कानपुर से एमबीए कर के दिल्ली में एक बड़ी कंपनी में प्रो मैनेजर की हैसियत से काम कर रहे हैं ।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!