संगोष्ठी में दिल्ली सरकार की बतायी उपलब्धिं

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। तहसील नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत दादरा स्थित अम्बेडकर पार्क परिसर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विनय पटेल ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश की जनता को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने में बुरी तरह नाकाम रहे हैं प्रदेश में हर साल बिजली की कीमतें बढ़ती जा रही हैं जबकि हर दिन बिजली कटौती से जनता परेशान है उत्तर प्रदेश की जनता पूछ रही है कि अगर दिल्ली में लोगो को बिजली मुफ्त मिल सकती है तो उत्तर प्रदेश के लोगो को क्यों नहीं? उत्तर प्रदेश को 24 घंटे मुफ्त बिजली क्यों नहीं मिल सकती ? उत्तर प्रदेश में नेताओं को हर सुविधा मुफ्त मिलती है लेकिन जनता मंहगे बिजली के बिल भरने को मजबूर है दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल ने लोगों को 24 घंटे लगातार बिजली उपलब्ध करा रहे है। उत्तर प्रदेश में भी लोगों को मुफ्त बिजली मिलनी चाहिए उत्तर प्रदेश की जनता ने इस बार भाजपा को सबक सिखा कर आम आदमी पार्टी को चुनने का मन बना लिया है ताकि बिना कटौती के मुफ्त बिजली मिल सके। इस मौके पर विधानसभा जैदपुर से श्आपश् के सम्भावित प्रत्याशी भागीरथ गौतम, रामसरन, रामआसरे, निलेश कुमार, राममूरत शर्मा आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!