भाजपाईयों ने सरकार बनाने का लिया संकल्प

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा रोहित चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए 2022 में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प युवाओं ने लिया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, महामंत्री संदीप गुप्ता, शिवम सिंह राठौर, रिंकू वर्मा आदि भाजपाई मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!