तालेबान की भूख और बेरोज़गारी से निपटने के लिए ‘काम के बदले गेंहू योजना’
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान सरकार ने बेरोज़गारी और भूख से निपटने के लिए नया प्रोग्राम शुरू कर दिया है जिसके तहत हज़ारों लोगों को काम के बदले गेंहूं देने की पेशकश की जा रही है।
तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने काबुल में प्रेस कान्फ़्रेन्स में कहा कि यह स्कीम अफ़ग़ानिस्तान भर में बड़े शहरों और क़स्बों में शुरू की जाएगी और केवल काबुल में 40 हज़ार लोगों को रोज़गार दिया जाएगा। ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि बेरोज़गारी से मुक़ाबला करने के लिए यह एक अहम क़दम है और म़जदूरों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। अफ़ग़ानिस्तान पहले ही ग़रीबी, सूखा, बिजली संकट और अर्थ व्यवस्था की नाकामी से जूझ रहा है और अब कड़ाके की सर्दी उसके इंतेज़ार में है। तालेबान का काम के बदले गेहूं देने का फ़ैसला मज़दूरों को अदायगी नहीं बल्कि उन लोगों को सामने रखा गया है जो इस समय बेरोज़गार हैं और सर्दियों में उनके भुखमरी का शिकार होने का ख़तरा है।

