भाजपा में दावेदारों ने ताल ठोकनी शुरू कर दी,अब खुलकर दावेदार, चुनाव को ऐसे देंगे धार

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

भाजपा में दावेदारों ने ताल ठोकनी शुरू कर दी है। तमाम ऐसे दावेदार हैं, जो खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने बकायदा प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर से शहर को पाटने लगे हैं। इससे चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी है। तमाम और दावेदार हैं, वो भी आने की तैयारी कर रहे हैं.चुनाव में सबसे अधिक दावेदार भाजपा में हैं, वह चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि, भाजपा में दो साल से दावेदार पसीना बहा रहे हैं, गांव-गांव भ्रमण करके वह चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं, मगर खुलकर अभी तक सामने नहीं आए थे। अब तो बकायदा होर्डिंग्स और बैनर पर सामने आ रहे हैं। प्रचार करने का भी तरीका पूरी तरह से साफ है। वह प्रत्येक विधानसभा का नाम लिख रहे हैं। कोल विधानसभा क्षेत्र में इस समय सबसे अधिक दावेदार हैं। इसमें करीब 50 से अधिक दावेदार मैदान में आ गए हैं। चंद्रमणि कौशिक, अन्नू आजाद, राजीव शर्मा, मनोज शर्मा खुलकर प्रचार कर रहे हैं। वहीं, हाथरस के मुकुल उपाध्याय भी प्रचार प्रयार में जुट गए हैं। वो वाल पेंटिंग के माध्यम से प्रचार में जुटे हुए हैं, जबकि ये सभी नेता मौके को भांपकर खुलकर सामने नहीं आ रहे थे, अब उन्हें लग रहा है कि चुनाव का समय कम है, यदि अब खुलकर मैदान में ताल नहीं ठोकेंगे तो टिकट के लिए उनका नाम सामने नहीं आने वाला है।

 

Don`t copy text!