कांग्रेस जो कहती है वो करती है : तनुज पुनिया

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती है अपनी प्रतिज्ञाओ को अमली जामा पहनाने का काम कांग्रेस पार्टी सरकार में आने पर हर हाल में करेगी। आप याद करो जब हमारी यूपीए की सरकार केन्द्र मे थी तब कांग्रेस पार्टी ने देश के किसानो का 72 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया था। उक्त बाते विधान सभा क्षेत्र जैदपुर के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा के शुभारम्भ की सफलता पर आज विकास खण्ड हरख के ग्राम नानमऊ तथा तमरसेपुर जहां प्रियंका गांधी खेत में फसल काट रही महिलाओ से मिली थी और उनके साथ वार्ता के पश्चात्् भोजन किया था वहां पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता एवं सफल बनाने के लिये महिलाओ सहित ग्रामवासियो को बधाई देकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने वाली महिलाओ में जोश ही नही एक नया उत्साह गांव मे देखने को मिला उन्होने एक स्वर में कहा कि देश में नेता तो बहुत है प्रियंका बिटियां से अच्छा कोई नही वह हमारे बीच आयी जमीन पर बैठकर हमसे बात की हमारे घर की रोटी, चटनी सलाद गुड खायी और पानी पिया कुछ मिनट में ही वह हमसे ऐसे घुलमिल गयी जैसे वह हमारे परिवार की सदस्य हो। हम सभी महिलाये घर से बाहर निकलकर महिलाओ को जागरूक करके प्रियंका बिटिया की बाते उन्हे बाताकर अपना, अपने परिवार, किसानो के भविष्य को सवारने के लिये कांग्रेस पार्टी के उम्मीद््वार के पक्ष मे मतदान करने का अनुरोध करके कांग्रेस पार्टी के प्रदेश् में सरकार बनाने का हर तरह का सहयोग करूंगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!